- ब्रह्मा का पौत्र कौनसा ग्रह है?
उत्तर: क.) बृहस्पति – महर्षि अंगिरा ब्रह्मा जी के मानस पुत्र हैं जिनके पुत्र बृहस्पति हैं।
ख.) शुक्र- महर्षि भृगु के पुत्र
ग.) चंद्र- पुराणों के अनुसार इनके पिता का नाम महर्षि अत्रि और माता का नाम देवी अनुसूया था।
- किस ग्रह की कोई संतति नहीं है?
उत्तर: मंगल एंव केतु की
- किस ग्रह की सबसे अधिक संतति है?
उत्तर: देवगुरु बृहस्पति की तीन पत्नियाँ हैं जिनमें से ज्येष्ठ पत्नी का नाम शुभा और कनिष्ठ का तारा या तारका तथा तीसरी का नाम ममता है। शुभा से इनके सात कन्याएं उत्पन्न हुईं हैं, जिनके नाम इस प्रकार से हैं – भानुमती, राका, अर्चिष्मती, महामती, महिष्मती, सिनीवाली और हविष्मती। इसके उपरांत तारका से सात पुत्र और एक कन्या उत्पन्न हुईं। उनकी तीसरी पत्नी से भारद्वाज और कच नामक दो पुत्र उत्पन्न हुए।
- किस ग्रह की माता का वध हुआ था?
उत्तर: शुक्राचार्य की। भागवत के अनुसार इनकी माँ काव्यमाता थीं। श्री हरि विष्णु ने सुदर्शन चक्र से इनका वध कर दिया था क्योंकि उन्होंने कुछ असुरों को शरण दी थी जिन्हें विष्णु ढूंढ रहे थे।
- किन 2 ग्रहो के गुरु एक ही थे?
उत्तर: महर्षि अंगिरा देव गुरु बृहस्पति एंव शुक्राचार्य के गुरु थे जोकि बृहस्पति के पिता भी हैं
- किस ग्रह को कृष्णा भी कहा जाता है?
उत्तर: शनि देव को। कोणस्थ: पिंगलो बभ्रु: कृष्णौ रौद्रोंतको यम: सौरी: शनिश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:
- भीष्म पितामह के गुरु कौनसे ग्रह थे?
उत्तर: महाभारत के अनुसार शुक्राचार्य भीष्म पितामह के गुरुओं में से एक थे। इन्होंने भीष्म को राजनीति का ज्ञान कराया था।
- अग्नि देव के आशीर्वाद से कौनसे ग्रह का जन्म हुआ था?
उत्तर: देव गुरु बृहस्पति का।
- मृत्यु को प्राप्त करके दोबारा कौनसा ग्रह जीवित हुआ था?
उत्तर: शुक्राचार्य को बृहस्पति पुत्र कच ने मृत संजीवनी विद्या द्वारा जीवित किया था।