जानें कौन सा ग्रह किस अंग को करता है

📗ज्योतिषाचार्य जन्मलग्न को देखकर ही भविष्यवाणी करते हैं कि किस व्यक्ति को किस समय या आयु में कौन सा रोग हो सकता है।

📝आइए जानते हैं कि कुंडली के नौ ग्रह शरीर के किन अंगों और रचनाओं को नियंत्रित करते हैं।

🌳सूर्य: सूर्य हमारे शरीर की हड्डियों, आंख, श्वसन तंत्र और जैव विद्युत को नियंत्रित करता है।

🌳चंद्रमा: चंद्रमा मानव शरीर में खून, हार्मोन्स, मन और जल तत्व नियंत्रित करता है।

🌳मंगल: मंगल ग्रह का सीधा संबंध व्यक्ति के पाचन तंत्र, रक्त कणिकाओं और लिवर से है।

🌳बुध: इस ग्रह का प्रभाव शरीर के त्वचा और तंत्रिका तंत्र पर पड़ता है।

🌳बृहस्पति: इस ग्रह का संबंध व्यक्ति के बुद्धि-विवेक से है। इसके अलावा व्यक्ति की यादास्त और नाड़ी तंत्र भी इस ग्रहण के कारण प्रभावित होता है।

🌳शुक्र: शुक्र ग्रह ऐश्वर्य का प्रतिनिधि है। यह शरीर में कफ, वीर्य, गुप्तांग आदि को नियंत्रित करता है।

🌳शनि: शनि ग्रह का सीधा संबंध केंद्रीय नाड़ी तंत्र से होता है। वह इसे नियंत्रित करता है।

🌳राहु और केतु क्रमश: आठवें और नौवें ग्रह माने जाते हैं। ये दोनों शरीर के अंदर अपानवायु एवं आकाश तत्व को नियंत्रित करते हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started