कोनसी धातु किस राशि वाले को लाभ देती हैं ।

मेष राशि – इस राशि के जातकों के लिए सोना या तांबा दोनों ही धातु फलदायी हैं। धातु पहनने का शुभ दिन मंगलवार है। अगर सुबह 8 बजे से पहले पहनेंगे तो ज्यादा शुभ फल मिलेगा ।

वृष राशि – इस राशि के जातकों के लिए शुभ धातु चांदी है। इस धातु का स्वामी चंद्र होता है। चांदी का छल्ला या लॉकेटत्र शुक्रवार के दिन धारण करने से तुरंत फल देखने को मिलेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। मन शांत रहेगा ।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए शुभ धातु कांसा है। इस धातु का संबंध बुध ग्रह से होता है। मिथुन राशि वालों के लिए एक मात्र यही धातु सबसे फायदेमंद मानी गई है। अन्य किसी धातु से कोई खास फल प्राप्त नहीं होंगे।

कर्क राशि – इस राशि के जातकों के लिए चांदी का छल्ला पहनना सबसे ज्यादा फलदायी है। सोमवार के दिन यह छल्ला धारण करने से विशेष फायदा होगा। कर्क राशि वालों के लिए पीतल और सोना भी अच्छी धातु मानी गयी है।

सिंह राशि – सिंह राशि वाले सोना, पीतल और तांबा धातु धारण कर सकते हैं। लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा फायदा सोना धातु पहनने से मिलता है। गुरू सोने का कारक ग्रह है।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों के लिए सोना और चांदी दोनों ही धातुएं लाभकारी हैं। अगर चांदी और सोने को बराबर मात्रा में मिलाकर अगूंठी पहनेंगे तो खास फायदा मिलेगा

तुला राशि – चांदी का छल्ला मध्यम उंगली में शुक्रवार को धारण करने से आपको यश की प्राप्ति होगी। सोने की धातु पहनने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को तांबा और चांदी पहनने से विशेष लाभ मिलेगा। सोने से बनी हुई धातु भी धारण की जा सकती है।

धनु राशि – इस राशि के लोग सोने या पीतल से बनी धातु पहन सकते हैं। इससे आपको खास फायदा मिलेगा। सोने का छल्ला तर्जनी उंगली में बृहस्पतिवार को धारण करें। करियर में सफलता मिलेगी।

मकर राशि – इस राशि के जातकों के लिए लोहा सबसे अच्छी धातु मानी गई है। इस धातु के कारक ग्रह कर्म फलदाता शनि देव हैं। अष्टधातु से बना छल्ला शनिवार के दिन धारण करने से कामयाबी मिलेगी।

कुंभ राशि – मकर राशि वालों की तरह ही इस राशि के लोगों के लिए भी अष्टधातु से बनी अगूंठी सबसे उत्तम रहेगी। आप चाहें तो लोहे का एक छल्ला अपने बाएं हाथ की मध्यम उंगली में शनिवार को धारण कर सकते हैं। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए सोना सबसे सर्वोत्तम धातु मानी गई है। अपने दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में बृहस्पतिवार के दिन इसे धारण करें। इससे अच्छे फल प्राप्त होंगे। साथ ही इस राशि के लोग पीतल भी पहन
सकते है ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started